पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर बीजेपी आगे, वोटों की गिनती जारी

फलता: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट के नतीजे आज जाएंगे सामने वोटों की गिनती जारी है और बीजेपी ने शुरुआत में ही अपना बढ़त बना ली है। हालाकी

पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर 21 मई को हुई दोबारा वोटिंग के बाद आज वोटों की गिनती जारी किया गाया है। वोटों की गिनती शुरू होते ही यहां से बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा आगे चल रहे हैं। सातवें राउंड में बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा 26 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चलते दिखाई दे रहे हैं और दूसरे नंबर पर CPIM  के शंभू नाथ कुर्मी हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अब्दुल रजाक मोल्ला चल रहे हैं।

जिसके नतीजे आज सामने आ जाएंगे। दरअसल 29 अप्रैल को जब इस सीट पर चुनाव हुआ था तो कुछ गड़बड़ियां सामने आई थीं, जिसके बाद इस सीट पर चुनाव आयोग ने दोबारा वोटिंग करवाने का आदेश दिया था।

21 मई को हुई वोटिंग के दौरान क्या रहा था प्रतिशत?

फलता सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई थी। इस दौरान शानदार वोटिंग परसेंटेज सामने आया था और यहां 86 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी।

टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान पीछे हटे, अब किसके बीच मुकाबला?

इस सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान का सबसे ज्यादा चर्चा था, उन्होंने दोबारा वोटिंग से पहले ही मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था। लेकिन उनका नाम ईवीएम उम्मीदवार के तौर पर दर्ज था। अब फलता में मुख्य मुकाबला 3 उम्मीदवारों के बीच है, जिसमें भाजपा के देबांग्शु पांडा, कांग्रेस के अब्दुल रजाक मोल्ला और CPIM के शंभू नाथ कुर्मी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *