जिपं अध्यक्ष चुनाव: कन्नौज, उन्नाव, सीतापुर सहीत बाराबंकी में भाजपा ने दर्ज की जीत

लखनऊ। कन्नौज में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ने यहां जीत दर्ज की। भाजपा की प्रिया शाक्य को 15 मत और सपा के श्याम सिंह यादव को 13 मत प्राप्त हुए। प्रिया शाक्य विजयी घोषित की गईं। उन्नाव में भाजपा के नेता अरुण सिंह को हराकर भाजपा प्रत्याशी शकुन सिंह जीत गई हैं। शकुन को 28, अरुण सिंह को 19, मालती रावत को चार वोट मिले हैं। सीतापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा सागर 79 में से 56 वोट पाकर विजयी हुई हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अनीता राजवंशी को 22 वोट मिले हैं। डीएम ने श्रद्धा सागर को जीत का प्रणाम पत्र दिया। बाराबंकी जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजरानी रावत 48 मत पाकर चुनाव जीत गईं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की उम्मीदवार नेहा आनंद को सिर्फ 8 मत मिले। कुल पड़े 57 मतों में एक बैलट पेपर सादा पाया गया। यही नहीं पहली बार भाजपा का उम्मीदवार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *