स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायतों में लागू होगा सिटीजन चार्टर

गोरखपुर। मेरी पंचायत मेरा अधिकार-जन सेवाएं हमारे द्वार अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन गोरखपुर समेत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में सिटीजन चार्टर लागू हो जाएगा। शासन स्तर से इसके लिए समय सारिणी तय कर दी गई है। सिटीजन चार्टर लागू हो जाने से आम जन को कई जरूरी सेवाओं के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। संबंधित सेवा के लिए समय निर्धारित हो जाएगा। ग्राम पंचायतों में स्थापित ग्राम सचिवालय से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य सुविधाएं आवेदन की समय सीमा निर्धारित हो जाएगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित कार्य नहीं करने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। गोरखपुर में 1294 ग्राम पंचायतें हैं। सभी ग्राम पंचायतों में सिटीजन चार्टर लागू होंगे। सिटीजन चार्टर, ग्राम पंचायतें तैयार करा कर 15 अगस्त को प्रकाशित कराएंगी। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के सहयोग से पंचायतों को सौंपे गए 29 विषयों के तहत दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं को सम्मिलित कर एवं सतत विकास के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए मॉडल सिटीजन चार्टर तैयार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *