मेष राशि: मेष राशि वाले ग्रहों की चाल आज के दिन को आपके पक्ष में मोड़ देगी। कामों में कुछ दिक्कत आएगी और आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा। इसलिए आपको थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी।
वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत में सुधार होगा और भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपकी एनर्जी बढ़िया रहेगी, जिससे दिन खुशगवार रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और तेज बुद्धि के कारण आप अपने हर काम में तेजी से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सामान्य रहेंगे। आपको काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि: कर्क राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। अपने प्रिय से दिल की बात खुलकर कहेंगे। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बनते बनते काम अटक सकते हैं।
सिंह राशि: सिंह राशि वाले ग्रह आज आपके पक्ष में नजर आ रहे हैं। काम के सिलसिले में आपकी छवि मजबूत होगी। आप मजबूती से काम करेंगे और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का बर्ताव आपको पसंद नहीं आएगा।
कन्या राशि: कन्या राशि वाले आज का दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कुछ नया सोच कर बैठी है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। काम में पूरा ध्यान देंगे जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजे आपको हासिल होंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इसकी बदौलत आपके बहुत काम बन जाएंगे। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
तुला राशि: तुला राशि वाले ग्रहों की स्थिति आपके लिए ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। सेहत में दिक्कतें आ सकती हैं, थोड़ी सावधानी बरतें। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर परिवार में सब खुशहाल रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा और आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आप मानसिक तौर पर बात मजबूत रहेंगे और दिल से खुश होंगे जिससे दूसरों को भी खुशी देंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको आपके काम के लिए तारीफ सुनने को मिल सकती है।
धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ नीरस हो सकता है। मानसिक चिंताएं रहेंगी। तनावग्रस्त होने से शारीरिक सेहत पर भी असर पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी प्यारी बातों से आपका दिल लगाकर रखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने काम के लिए काफी भागदौड़ करेंगे और पैसा भी इन्वेस्ट करेंगे।
मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए बहुत कुछ लेकर आएगा। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और खर्चों में कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे को समझेंगे। समझदारी बढ़ेगी और नजदीकियां बढ़ेंगी।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मानसिक चिंताएं भी रहेंगी इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। काम पर ज्यादा ध्यान दें और साथ काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।
मीन राशि: मीन राशि वाले आज कुछ खुद पर भरोसा बढ़ेगा जिससे आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अपने प्रिय को अपने दिल का हाल सुनाने के लिए किसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहिए।