वाराणसी। वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव बृहस्पतिवार को ठहर गया और शुक्रवार की सुबह से घटने लगा। वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव बृहस्पतिवार को ठहर गया और शुक्रवार सुबह से घटने लगा। सुबह आठ बजे तक एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा से गंगा का जलस्तर घट रहा था जो सुबह 10 बजे तक थोड़ा और तेज हो गया। अब मिर्जापुर, भदोही और चंदौली में बाढ़ में कमी आने लगी है। जबकि गाजीपुर और बलिया में गंगा फिलहाल स्थिर हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 72.26 मीटर पर बना हुआ है। गुरुवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 72.262 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद 11 बजे से गंगा में ठहराव बना रहा जो अब तक जारी है। घटाव की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा है। केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार प्रयागराज में गंगा तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उतरने लगी हैं। इसी के कारण बनारस में भी जलस्तर में गिरावट होने की संभावनाएं जताई गई हैं। वहीं वरुणा पार और सामनेघाट के इलाकों में बाढ़ से परेशानी बढ़ गई हैं।