भाजपा कार्यकर्ता को प्रदेश में स्थान मिलना है गर्व की बात: रविंद्र श्रीवास्तव

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव निर्वाचित प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह का पहली बार जनपद आगमन पर शुक्रवार को नंदगंज में मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन ने जिले के कर्मठ और जुझारू भाजपा कार्यकर्ता को किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री मनोनित कर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इसके लिए हम सभी जनपदवासी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर के भाजपा कार्यकर्ता को प्रदेश में स्थान मिलना गर्व की बात है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां कर्मठ, होनहार और जुझारू कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। निश्चित रूप से इससे भाजपा कार्यकताओं का मनोबल बढ़ेगा। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम, व्यापार प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप जायसवाल, संतोष सिंह, मनोज बिंद, रमाकांत सिंह, किरन त्रिपाठी, भजूराम बिंद, रमाकांत, मिंटू सिंह, राजेश सिंह, मनिंदर कन्नौजिया, छोटू यादव, सौरभ श्रीवास्तव, सप्पू सिंह, राजू श्रीवास्तव, सच्चिदानंद, प्रमोद, संदीप विश्वकर्मा, वीरेंद्र आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *