मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी परफॉर्मेंस में सुधार होगा। सीनियर आप से खुश रहेंगे। निजी जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा।
वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है। भाग्य की प्रबलता आपके कामों में मदद देगी। इनकम बढ़ने से मन में हर्ष की भावना रहेगी।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिलेगा। ऐसा कोई सौदा आपके हाथ लग सकता है, जो आपको फायदा पहुंचाए। हल्के खर्चे होंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा, लेकिन ज्यादा भागदौड़ से बच कर रहे।
कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ट्रैवलिंग में समय गुजरेगा। कुछ दोस्तों के साथ भी घूमने फिरने जाना हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी मन में हर्ष की भावना दिमाग में कॉन्फिडेंस देगी। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा।
सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिनमान आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार में तनातनी का माहौल रहेगा, जिससे आप कुछ उदास होंगे। अच्छा खाना खाने का मन करेगा। निजी जीवन सामान्य रहेंगे। जीवन साथी से झगड़ा होने के योग बन रहे हैं। सावधानी रखें। प्रेम जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा है। किसी कानूनी झमेले में पड़ने से बचें।
कन्या राशि: कन्या राशि वाले आज का दिनमान आपके लिए बेहतरीन रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपकी महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाएंगे। उनसे आपको उत्तम लाभ भी मिलेगा। भाग्य की सहायता से कार्य में सफलता मिलेगी। भाई बहनों से कोई कहासुनी हो सकती है। परिवार में कोई फंक्शन हो सकता है। घर में लोगों का आना जाना लगा रहेगा।
तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिनमान आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। सेहत के प्रति उदासीनता आप को बीमार कर सकती है। खाने-पीने में परहेज ना रखने से सेहत बिगड़ सकती है। मन में खुशी की भावना तो आएगी, लेकिन खुलकर जाहिर नहीं कर पाएंगे। निजी जीवन में इसकी कमी महसूस होगी।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी और खर्चों में तेजी दोनों साथ साथ चलेंगे, लेकिन फिर भी आपके पास पैसे की कमी नहीं आएगी। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति से मन हर्षित होगा। सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको सबसे ज्यादा ध्यान इसी पर देना होगा। निजी जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है, लेकिन अपने सीनियर के लिए कुछ बुरा ना कहें।
धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम पर आपका पूरा ध्यान रहेगा, जिसकी वजह से आपने काम में अच्छे नतीजे पाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे भी होंगे। कुछ धार्मिक कामों पर भी खर्च होंगे। परिवार में धन की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी लंबी ट्रैवलिंग की प्लानिंग हो सकती है। घरवालों के साथ घूमने जाने या अपने प्रिय के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज का दिन अच्छा है, लेकिन अपने काम से काम रखो। इघर उधर की बातों में समय व्यर्थ ना करें। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम पर ध्यान देंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। आप अपनी उत्तम कार्य कुशलता और मजबूत कॉन्फिडेंस से हर काम को अच्छे से करने की कोशिश करेंगे। सेहत में सुधार रहेगा।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिनमान आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक चुनौतियां आपका ध्यान अपनी ओर खींचएंगी। काम के सिलसिले में आज भागदौड़ से भरा दिन रहेगा। काफी व्यस्तता रहेगी, जिसकी वजह से आपके बीच मन मुटाव भी हो सकता है। फिर भी आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। घर में कुछ चुनौतियां आपका इंतजार करेंगी।
मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन मान आपके लिए अच्छा है। बिजनेस करने वाले लोगों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आप काफी ट्रैवलिंग भी करेंगे, जो आपके लिए काम की साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बॉस से तारीफ भी मिल सकती है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने से सब अच्छा होगा।