उप मुख्यमंत्री आज कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

लखनऊ। आज हमीरपुर आ रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करीब तीन घंटे जिले में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 22 मोबाइल बैरियर के साथ जिले का अधिकांश फोर्स लगाया गया है, उप मुख्यमंत्री लोनिवि, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की कुल 94 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिनकी कुल लागत 68400 लाख है। इनमें लोनिवि की 69 परियोजनाओं की लागत 17256 लाख रुपये है। वहीं 14600 लाख की लागत की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सेतु निगम की छिरका व चमरखन्ना के बीच चंद्रावल नदी पर पुल का शिलान्यास करेंगे। जिसकी लागत 1573 लाख रुपये है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया मोबाइल बैरियर के साथ थानों की पुलिस लगाया है। एएसपी अनूप कुमार सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। गेस्ट हाउस में कार्यक्रम के दौरान हाईवे से यातायात को बंद कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *