बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

मुंबई। बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का मुंबई पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह पिछले कई दिनों से मुंबई के आसपास के इलाकों में सक्रिय था। पुलिस का कहना है कि गिरोह के चार सदस्यों को गरिफ्तार किया गया है। इसमें से दो लोग मुंबई के हैं, तो दो तेलंगाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरोह के पास से एक बच्चे को भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक बच्चे को 31 अगस्त को 3.5 लाख में बेचा गया था, जिसे तेलंगाना से बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *