चार रोहिंग्याओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे एक अफगान नागरिक के बाद लखनपुर पुलिस ने चार रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन चार लोगों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल के अनुसार पकड़े गए सभी रोहिंग्याओं को फिलहाल पुलिस ने अपने पास रखा है, जिन्हें शुक्रवार को होल्डिंग सेंटर में भेजा जाएगा। जम्मू कश्मीर में आ रहे सभी रोहिंग्याओं को पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा है। दिन भर कड़ी पूछताछ और जांच के बाद उनकी पुष्टि होने के बाद अब उन्हें होल्डिंग सेंटर में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि आफगान नागरिक के लखनपुर में पकड़ जाने के बाद अब चार रोहिंग्याओं के पकड़े जाने के कारण दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हर कोई इसे अफगानिस्तान की ताजा घटना के साथ जोड़ने के कयास लगाता नजर आया। लेकिन, देर शाम पुलिस ने उनके रोहिंग्या होने की पुष्टि कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *