भारत और सूडान की नौ सेना ने दूर लाल सागर में किया युद्धाभ्यास

नई दिल्ली। भारत और सूडान की नौ सेना ने सूडान तट से दूर लाल सागर में युद्धाभ्यास किया। यह जानकारी शनिवार को भारतीय नौ सेना की ओर से दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस युद्धाभ्यास में आईएनएस ताबर और सूडान के दो समुद्री जहाजों अल्माज और निमर ने हिस्सा लिया। नौसेना ने बताया कि यह युद्धाभ्यास यूरोप और अफ्रीका में समुद्री सैन्य तैयारियों का हिस्सा था। इसके तहत आईएनएस ताबर ने सूडानी नौसेना के जहाजों के साथ अभ्यास किया। नौसेना ने बताया कि इस युद्धाभ्यास का मकसद दोनों देशों की सेनाओं के बीच सामंजस्य स्थापित करना था, जिसमें कई सैन्य गतिविधियां शामिल थीं। इस दौरान समुद्री गश्ती, ऑपरेशन, संदिग्ध जहाजों को रोकने और समुद्री संचार प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। नौसेना ने कहा कि यह युद्धाभ्यास ने दोनों देशों की नौसेनाओं को एक दूसरे को समझने और साझा अभियान चलाने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *