जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में 21 सितंबर तक हो सकती है बारिश

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में इंद्रदेव मेहरबान हैं। प्रदेश में निर्धारित मानसून अवधि के बाद भी बादल बरस रहे हैं। जम्मू में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार भी हल्के बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 21 सितंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू में बीती रात 24.2 मिलीमीटर बारिश के बाद शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री गिरकर 30.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 25.8 मिलीमीटर बारिश के बाद दिन का तापमान 27.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.4, बटोत में 24.3, भद्रवाह में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में तपिश बढ़ी है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 31.4, पहलगाम में 26.5 और गुलमर्ग में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 24.2 और कारगिल में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *