ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान गुलाब की आशंका को लेकर जारी हुआ हाईअलर्ट

नई दिल्ली। यास के छह माह बाद बंगाल की खाड़ी में गुलाब उठ रहा है। यह चक्रवाती तूफान का रूप लेकर ओडिशा, आंध्रप्रदेश व बंगाल में कहर ढा सकता है। फिलहाल यह तूफान गहरे दबाव के रूप में है। यह रविवार शाम तक ओडिशा के तट से टकरा सकता है। इससे खतरे को देखते हुए ओडिशा के सात जिलों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है, तो बंगाल में भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए समस्त सरकारी कर्मचारियों की पांच अक्तूबर तक छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र शनिवार देर शाम तक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। यह चक्रवाती तूफान दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इसका सबसे अधिक प्रभाव ओडिशा के गोपालपुर से आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम के बीच होगा। बंगाल में भारी वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *