जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा और आपके दोस्तों से भी खूब बातचीत होगी। वह आपके काम आएंगे। काम के सिलसिले में काफी मेहनत करेंगे। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपको अपनी किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाना होगा, क्योंकि दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। आज घर परिवार की यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आप उनका समाधान अपने पिताजी की मदद से खोजने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ घर के सामान की आवश्यक खरीदारी करने जा सकते हैं। यदि आज किसी व्यक्ति से अपने व्यापार के लिए सलाह लें, तो उसमें अपने बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल करके ही उस पर अमल करें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अपने घर में खुद को ज्यादा स्मार्ट दिखाने की कोशिश करना नुकसानदायक रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग पाने के लिए उनसे प्यार से बात करें। परिवार के छोटो का आपको प्रेम मिलेगा। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा। आपकी उन्नति के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा। किसी बात को लेकर या संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बेहद मजबूत है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। भाग्य का भी साथ मिलेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन माध्यमिक से फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है और आप किसी बात को लेकर थोड़े उदास हो सकते हैं। हल्का बुखार भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। लंबी यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान के लिए मन में विशेष प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी तरक्की से ज्यादा संतुष्ट नहीं दिखेंगे।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में कोई नया काम कराएंगे। परिवार पर ध्यान देंगे, काम के सिलसिले में मन भटकेगा, इसलिए सावधानी रखना जरूरी होगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। आपके मन में कुछ नया करने की चाह जागेगी। काम के सिलसिले में भाग्य भी प्रबल रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम में भी अच्छी बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। सेहत मजबूत रहेगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी, जिससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार में प्रेम रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। काम के सिलसिले में बुद्धि लगाकर आप अच्छा नाम बनाएंगे, लेकिन किसी से झड़प होने की स्थिति बन सकती है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से तनाव से दूर होंगे, सेहत अच्छी रहेगी। खुद पर भी ध्यान देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बहुत खूबसूरत रहेगा। अपने प्रिय से रिश्ते के आगे बढ़ाने की बात कर सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन मान आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में यकायक होती हुई बढोत्तरी आपका ध्यान आकर्षित करेगी। आप मानसिक रूप से किसी बात को लेकर कुछ बेचैन हो सकते हैं। इनकम ठीक-ठाक होगी। काम के सिलसिले में आपका अनुभव काम आएगा, जिससे मुश्किल समय में भी आप अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *