पीएम मोदी ने आठ परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की आठ परियोजनाओं की ‘प्रगति’ की समीक्षा बैठक की। प्रो एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन (प्रगति) दरअसल सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म है, जो पीएमओ की एक अहम योजना है। इसमें देशभर की विभिन्न सरकारी योजनाओं की निगरानी और समय पर उसे लागू करने के लिए समीक्षा की जाती है। बैठक में चार रेल मंत्रालय की परियोजना, दो ऊर्जा और एक-एक सड़क परिवहन व नागरिक उड्डयन मंत्रालय की परियोजनाओं पर चर्चा की गई। ये परियोजनाएं सात राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में चल रही हैं। पीएमओ ने बताया कि इससे पहले 37वीं बैठक में 14.39 लाख करोड़ के 297 प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *