हिमस्खलन के कारण लापता हुए नौसैनिकों की तलाश करेगी हाई एल्टीट्यूड एक्सपर्ट टीम

उत्‍तराखंड। माउंट त्रिशूल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण लापता हुए नौसेना के जवानों की तलाश अब कश्मीर की हाई एल्टीट्यूड एक्सपर्ट टीम करेगी। टीम को बुला लिया गया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार राहत-बचाव टीम द्वारा हिमस्खलन वाली जगह का हवाई मुआयना किया गया। इस दौरान देखा गया कि घटना स्थल बेहद ऊंचाई पर स्थित है। इसलिए कश्मीर की हाई एल्टीट्यूड एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। माउंट त्रिशूल क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए नौसेना के पर्वतारोहियों दल की तलाश में सेना ने राहत-बचाव ऑपरेशन शनिवार सुबह से शुरू किया गया। शुक्रवार को जोशीमठ में मौसम खराब होने के कारण राहत-बचाव टीम आगे नहीं बढ़ पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *