एमआई ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराया

स्पोर्ट्स। आईपीएल-2021 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। मुंबई की टीम ने 70 गेंद शेष रहते बड़ी जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हए राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 8.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह इस सीजन गेंद शेष रहने के मामले में सबसे बड़ी जीत है। वहीं ओवरऑल गेंद शेष रहने के मामले में मुंबई की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत का रिकॉर्ड भी मुंबई के ही नाम है। उन्होंने 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 87 गेंद शेष रहते मैच जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *