शारदीय नवरात्र: शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना…

हिमाचल प्रदेश। शारदीय नवरात्र पर्व आज से शुरू होने जा रहा है। इस बार नवरात्र नौ दिन की जगह आठ दिन होंगे। तीसरा और चौथा नवरात्र एकसाथ होगा। राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवरात्र पर्व पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:52 से 12:38 बजे तक रहेगा। शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व होता है। लोग घरों में विशेष पूजा अर्चना करते हैं। दूसरी ओर इस बार तीसरा और चौथा नवरात्र नौ अक्तूबर को होगा। तेरह अक्तूबर को अष्टमी तिथि होगी। सुबह 8:58 बजे तक भद्रा तिथि रहेगी। इसके बाद नौ बजे से शाम तक लोग कन्या पूजन कर सकेंगे। इसके अलावा 14 अक्टूबर को नवमीं तिथि पूरा दिन होगी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि शाम 6:53 बजे नवमीं तिथि रहेगी। इस दौरान एक से नौ साल तक की कन्याओं का पूजन शुभ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *