हमें अक्टूबर से दिसंबर तक सतर्क रहने की है जरूरत: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले सप्ताह घटकर 1.68 पर आ गई। इसे पूर्व यह 5.86 फीसदी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है महामारी की चुनौती अब भी कायम है। हमें अक्टूबर से दिसंबर तक तीन माह सतर्क रहना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोविड की चुनौती अब भी खत्म नहीं हुई है। कुछ हद तक हम कह सकते हैं कि हम दूसरी लहर को काबू में नहीं कर सके हैं। हमें लगातार प्रयास करना होंगे। हम अभी यह ना समझें की कोविड खत्म हो चुका है। हमारे सामने कोविड की कई सारी चुनौतियां हैं और हमें उस पर काम करने की जरूरत है। हमें अभी भी कोविड व्यवहार को बनाए रखना है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 22 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए। आज भी देश में औसतन 20,000 मामले सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *