हिमाचल में कई एचएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी नीरज कुमार चांदला को संयुक्त सचिव हाउसिंग लगाया गया है। वहीं आरटीओ कांगड़ा शिव मोहन सिंह सैनी को उप सचिव हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर, उप सचिव हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के उप सचिव रहे प्रदीप कुमार को आरटीओ कांगड़ा, बीडीओ नालागढ़ विश्व मोहन देव चौहान को एसडीएम डोडरा क्वार, बीडीओ झंडूता धर्मपाल को संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी और देव राज भाटिया को एसी टू डीसी मंडी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *