चुनावों में 100 नए उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी में है भाजपा

गुजरात। गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 100 नए उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इन चुनावों में भाजपा अपनी जांची-परखी नो रिपीट पॉलिसी अपनाने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भी ऐसे संकेत दिए हैं। 182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के 112 सदस्य हैं। बीते सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने उत्तरी गुजरात के हिम्मतनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। यहां उन्होंने कहा था कि अगले साल कम से कम 30 वर्तमान विधायक रिटायर होने वाले हैं। पाटिल के इस बयान को इस बात का संकेत माना जा रहा है, पार्टी अगले साल के विधानसभा चुनावों में नए चेहरों के लिए रास्ता तैयार कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा था, हमें उन 70 सीटों पर नए चेहरों की तलाश करनी है जहां पर अभी भाजपा नहीं है। इसके अलावा कुछ मौजूदा विधायक रिटायर भी होंगे। कुल मिलाकर आप 2022 में होने वाले चुनावों में करीब 100 नए चेहरे देखेंगे। यहां ध्यान देने वाली बात है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने हाल ही में गुजरात में मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट बदली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *