जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिल सकता है, जिसके कारण आप निराश रहेंगे व अपने काम पर ध्यान नहीं लगाएंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार में कुछ अधूरी पड़ी हुई डीलों को फाइनल करने के लिए ध्यान लगाना होगा। अगर आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहने वाला है। आज नौकरी कर रहे जातक अपने शत्रुओं पर विजय पाकर प्रसन्न होंगे, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों की आज अपने कार्य क्षेत्र में किसी से कोई अनबन हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उनका कोई नुकसान भी करवा सकती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढेंगे, क्योंकि आज आप जिस भी काम में हाथ डालेगे वह अवश्य पूरा होगा, इसलिए आज उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। नौकरी में भी आज आपके अधिकारी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि आपको कोई मानसिक तनाव है,तो आप उसे अपने भाई की सलाह से समाप्त कर सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ ऐसे आर्डर मिल सकते हैं या कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिससे उनको भरपूर लाभ प्राप्त होगा और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में में भी आज आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, कुछ घरेलू बातों को लेकर आपको मानसिक तनाव हो सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा के परिणाम जैसा रहेगा। आप आज जिस भी कार्य को करने के लिए मेहनत करेंगे, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आपने अपने व्यापार में किसी को पार्टनर बनाया हुआ है, तो उनकी सलाह मानना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। यदि आज आपको अपने व्यापार व किसी आवश्यक कार्य के लिए यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं, अपना जरूरी सामान्य कागजात चेक करके जाएं।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपके ऑफिस में यदि किसी वजह से कुछ अडचन आ रही थी, तो अधिकारियों की कृपा से आज आपको उन से मुक्ति मिलेगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से आज आपका मनमुटाव हो सकता है, इसलिए आपको वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आज आप अपनी कार्य व्यवस्था को लेकर थोड़ा गंभीर तो रहेंगे, लेकिन इससे आपका मन थोड़ा अशांत हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज अपने बिजनेस में यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं, तो वह आज पूरा हो सकता है और उससे आपको लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करेंगे, इसमें आपको आलस बिल्कुल नहीं दिखाना है, नहीं तो यह आपको परेशानी दे सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आप अपने जीवन साथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ आज भविष्य में व्यापार संबंधी कुछ योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ हंसी मजाक में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपना काम समय से पहले पूरा करना होगा, तभी उनके शत्रुओं का सिर नीचा होगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके सुझावों का स्वागत होगा। आज आप कुछ घरेलू चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं, इसमें खर्चा भी अधिक हो सकता है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके व्यापार में कमी लेकर आएगा। आप व्यापार के कुछ नए कामों में भी रुकावट महसूस करेंगे। सायंकाल के समय आप अपने व्यापार में बदलाव के लिए अनुमति ले सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। रात्रि के समय आप किसी विवाह या सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार में आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है और रूटीन के कामों में कुछ तब्दीली आ सकती है। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके साथ खर्चे के बहाने भी मिल जाएंगे। यदि आज व्यापार के लिए आपको कोई यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि इससे आपका धन अवश्य व्यय होगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है और आज आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यापार और कार्यक्षेत्र में अत्यधिक प्रगति होने से आप के विश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में आज किया गया निवेश भविष्य में अच्छा धन लाभ अवश्य होगा। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, इसमें आपका धन भी खर्च होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपकी सेहत के लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, जिस कारण दिनचर्या व्यस्त हो सकती हैं। व्यवसाय में यदि कोई समस्या चल रही है,तो वह किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से समाप्त होगी, इसमें विलंब होने के कारण निराशा हो सकती हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोई हुई है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती हैं, जिससे आपके मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आप किसी से किए हुए वादों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *