महामारी के दौरान तेजी से बढ़ा भारत का शिक्षा प्रौद्योगिकी बाजार

नई दिल्ली। महामारी के दौरान भारत का एडटेक (शिक्षा प्रौद्योगिकी) बाजार तेजी से बढ़ा है। आने वाले चार साल में यानी 2025 तक यह सालाना 39 फीसदी की दर से बढ़कर 10.4 अरब डॉलर (77.89 हजार करोड़ रुपये) पहुंच जाएगा। इस अवधि तक इसके पेड यूजर्स (पैसे देकर इस्तेमाल करने वाले ग्राहक) की संख्या बढ़कर 3.70 करोड़ पहुंचने का अनुमान है। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में एडटेक क्षेत्र लगातार चर्चा में है। कोविड-19 महामारी की वजह से जब कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए, उस वक्त एडटेक क्षेत्र में तेजी जारी रही और महज 6-8 महीने में ही यह भारत का सबसे पसंदीदा क्षेत्र बन गया। जानकारी के मुताबिक 2020 में देश का एडटेक बाजार 2.8 अरब डॉलर (20.9 हजार करोड़ रुपये) का था। 2021 में इसके 3.6 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में इस वक्त कुल 4,450 एडटेक स्टार्टअप हैं। इनमें बायजू, अनअकैडमी, एरुडिटस और अपग्रेड चार यूनिकॉर्न हैं। 475 से ज्यादा निवेशक एडटेक स्टार्टअप में निवेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *