यमुनोत्री धाम में मां यमुना की आरती को आवाज देंगी गायिका अनुराधा पौडवाल

उत्तराखंड। यमुनोत्री धाम में होने वाली मां यमुना की आरती को भजन गायिका अनुराधा पौडवाल अपनी आवाज देंगी। बुधवार को परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचीं अनुराधा पौडवाल के सामने यह प्रस्ताव रखा था, जिसे तीर्थ पुरोहितों ने स्वीकार कर लिया। बुधवार को गायिका अनुराधा पौडवाल परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पहुंचीं। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनके परिजन ही मां यमुना के दर्शन कर सके। बाद में अनुराधा पौडवाल ने खरसाली स्थित मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव में पूजा-अर्चना की। तीर्थ पुरोहित आशीष उनियाल ने उन्हें धाम से लगी चोटियों के बारे में जानकारी दी। यात्रा पर गायिका अनुराधा के साथ उनकी बेटी और दामाद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *