वास्तु के अनुसार घर में लाएं मिट्टी की ये चीजें…

वास्तु। पहले के समय में चाहें बच्चों के खिलौनों से लेकर सजावट करने के लिए तक मिट्टी की वस्तुओं का उपयोग किया जाता था। यहां तक की लोग खाने पीने के लिए भी मिट्टी के पात्रों का प्रयोग करते थे। मिट्टी के कुल्हड़ की चाय हो या फिर मटके में रखा शीतल जल। मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू मन प्रसन्न कर देती है। इसके साथ ही हाथों द्वारा बनाई गई मिट्टी कलाकृतियां बहुत ही सुंदर लगती हैं। आज के इस आधुनिकता भरे युग में मिट्टी के खिलौनों और मिट्टी की कलाकृतियों का स्थानव प्लास्टिक व धातु की बनी चीजों में ले लिया है, लेकिन क्या आपको पता है कि मिट्टी की बनी चीजें सुंदर तो होती ही हैं साथ ही वास्तु में भी इनका एक अलग महत्व माना जाता है। वास्तु में मिट्टी की बनी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लाकर रखने से सुख व सौभाग्य बना रहता है। आप भी अपने घर में इन चीजों को लाकर अपना भाग्य चमका सकते हैं। मिट्टी का घड़ा- आज मिट्टी के घड़े की जगह फ्रीज ने ले ली है लेकिन मिट्टी के घड़े का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है। इसी के साथ यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी ला सकता है। वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर कि दिशा मानी गई है। घर में मिट्टी का घड़ा लाकर इसे अपने घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसमें सदैव पानी भरा रहे, थोड़े-थोड़े दिन पर इसके पानी को बदलते रहें। इससे सारी नकारात्मकता समाप्त हो जाती है, व आपके घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। इस दिशा में रखें मिट्टी की बनी चीजें:- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) और दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध भी पृथ्वी तत्व से होता है। इस दिशा में यदि आप मिट्टी की बनी चीजें रखते हैं, तो लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इन दोनों ही दिशाओं में आप सजावट के लिए मिट्टी की बनी कलाकृतियां रख सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ईशान कोण में हल्की चीजें रखें तो वहीं और दक्षिण-पश्चिम दिशा में भारी चीजें रखना चाहिए। इससे संतुलन बना रहता है। वास्तु कहता है कि हमें घर के मंदिर में भी मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का पूजन करना चाहिए। यह अत्यंत शुभ रहता है। मिट्टी के बने दीपक:- वैसे तो हम लोग घर के पूजा स्थान में ज्यादातर धातु के बने दीपक ही प्रज्वलित करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि मिट्टी के बने दीपक प्रज्लित करना बेहद शुभ होता है। यदि प्रतिदिन घर के द्वार और तुलसी में मिट्टी का दीपक प्रज्लित किया जाए तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *