पीएम मोदी ने देशवासियों को दिपावली पर दी बधाई

नई दिल्ली। दीपोत्सव का पर्व दीपावली आज यानी गुरुवार के दिन मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए। दीपावली के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीपावली के पावन अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रकाश पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्यता के आलोक से आलोकित हो। प्रभु श्री राम की कृपा से समस्त मानवों के चित्त सत्य की आभा से दीप्त हों। यह पर्व सम्पूर्ण सृष्टि के लिए मंगल व सुख का कारक बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *