भाजपा के नेताओं ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्चुअल रूप से की शिरकत

पंजाब। दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पंजाब भाजपा के नेताओं ने भी वर्चुअल रूप से शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से बैठक में शामिल केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति की जानकारी ली। अश्वनी शर्मा ने केंद्रीय नेताओं से सूबे की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और चुनाव को लेकर तैयार की गई रणनीति पर चर्चा की। भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकश नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में पंजाब से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बैठक का नेतृत्व किया तथा उनके साथ संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना व वरिष्ठ भाजपा नेता हरजीत सिंह गरेवाल वर्चुअल माध्यम से जुड़े। अश्वनी शर्मा ने पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को विस्तृत जानकारी दी। शर्मा ने प्रदेश में चुनाव को लेकर चल रही संगठनातमक तैयारियों से भी पार्टी नेतृत्व को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य संदेश ‘सेवा और समर्पण’ था, चाहे वो देश में 100 करोड़ से ऊपर लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य रहा हो या फिर कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की जनता की सेवा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *