जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्थितियों में और बदलाव आएगा, जिसका आपको फायदा होगा। आप अपने काम पर ध्यान देंगे। भाग्य की मजबूती से काम बनेंगे। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। मन में औरों के लिए प्रेम की भावना होगी। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। प्रेम जीवन में भी समय आपके पक्ष में रहेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और आपको धन लाभ भी हो सकता है। किसी यात्रा पर जाएंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। गृहस्थ जीवन के लिये दिन कमजोर है। जीवनसाथी से झड़प हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। असंतुलित भोजन से बीमार पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से फायदा होगा लेकिन कोई मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। बिजनेस में पैसे का निवेश ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य कमजोर होगा। कामों में अड़चन आने से चिंता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। आपका प्रिय आपको खुशी देगा। गृहस्थ जीवन में तनाव बरकरार रहेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आप आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिकरुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मन दुःख भी हो सकता है। परंतु दोपहर के बाद आप की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर उच्च अधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चाएं भी हो सकती हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आजका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। क्योंकि दोनो स्थलों पर आवश्यक विषयों पर चर्चाएं होंगी। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। उनके साथ पर्यटन का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा पूर्ण हो सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज आपका मन गहन चिंतन तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा। आज सोचसमझकर बोलिएगा, जिससे किसी के साथ वात-विवाद न हो। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। मध्याहन के बाद पर्यटन का आयोजन कर सकते हैं। फिर भी आज आपके प्रयाण विभिन्न दिशा में जा रहे हैं। ऐसा लगता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने का प्रसंग होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज आप सामाजिक तथा बाहरी क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगें। प्रियपात्र मिलने से आपका मन आनन्दित होगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखिएगा। संभवतः विवाद को टालें। आध्यात्मिक सिद्धि मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज आपका दिन बहुत आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। प्रियपात्र के साथ प्रेम का सुखद अनुभव होगा। वाहन सुख मिलेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिकरुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। कार्य के लिए कुछ अधिक ही भागदौड़ मची रहेगी तथा परिश्रम की तुलना में प्राप्ति हल्की होगी। परंतु मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। मित्रों, स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आपके हाथों किसी धार्मिक या पुण्य का कार्य होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक आयोजन भी कर सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि वाले अधिक भावनाशील, संवेदनशील न बनने की आज आपको आवश्यकता है। जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहिएगा। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी। इसलिए स्वास्थ्य संभालिएगा और साथ में जिद्दी व्यवहार टालें। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी। परंतु विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न लें। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। परंतु मध्याहन के बाद या संध्याकाल में परिस्थिति में बदलाव आएगा। दुविधापूर्ण परिस्थिति का अनुभव होगा। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस पहुंच सकती है। मकान अथवा भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न करें। मानसिक व्यग्रता दूर करने के लिए आप आध्यात्मिकता की शरण ले सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बने इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखिएगा। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलने की जरूरत है। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पडे़गा। परिवर्तित हो रहे विचारों के बीच में द्वंद्वात्मक स्थिति का निर्माण होगा। इसलिए निर्णयशक्ति का आप में अभाव रहेगा। बौद्धिक विचारों का आज आप अनुभव कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *