जम्मू सचिवालय में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुरू किया कामकाज

जम्मू-कश्मीर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार से जम्मू सचिवालय में कामकाज शुरू कर दिया। दरबार मूव की परंपरा के बंद होने के बाद नागरिक सचिवालय में बिना किसी तामझाम के उपराज्यपाल ने दो घंटे कामकाज किया।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह 11 बजकर चार मिनट पर जम्मू नागरिक सचिवालय पहुंचे और एक बजकर चार मिनट पर राजभवन के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता और सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में सचिवालय में विभिन्न विभागों के अफसरों व कर्मचारियों से मुलाकात भी की। प्रदेश में 38 प्रशासनिक विभागों में से 15 विभागों के प्रशासनिक सचिवों ने जम्मू से कामकाज करना शुरू कर दिया है। वहीं 13 प्रशासनिक सचिव श्रीनगर सचिवालय से कामकाज संभाल रहे हैं। सरकार ने इस बार जम्मू और श्रीनगर दोनों नागरिक सचिवालयों में सुचारु रूप से कामकाज चलाने की व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *