जम्मू-कश्मीर की तीन विभूतियों को पद्मश्री उपाधि से किया गया सम्मानित

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर की तीन विभूतियों को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री की उपाधि से नवाजा। इनमें साहित्यकार व शिक्षाविद् प्रो. शिव निर्मोही, लोक मामलों से जुड़े क्षेत्र में कार्य करने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर बेग व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए जावेद अहमद टाक को सम्मानित किया गया। प्रो. शिव दत्त निर्मोही को जम्मू संभाग की परंपराओं, संस्कृतियों, इतिहास, संस्कृति तथा हेरिटेज पर हिंदी व डोगरी भाषा में काम करने के लिए सम्मान मिला है। इन्होंने प्राइमरी से लेकर विश्वविद्यालय तक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की है और वह अभी भी साहित्य के क्षेत्र में योगदान कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य के लिए उनको राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने विशेष तौर पर डुग्गर संस्कृति को प्रकाश में लाने के लिए साहित्य लिखा है। उनके साहित्य को पूरे देश में पढ़ा गया है। इसके साथ जम्मू-कश्मीर के इतिहास और संस्कृति पर भी कई पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने अभी तक करीब 45 पुस्तकें लिखी है। इनमें दस पुस्तकें शिक्षा पर लिखी हैं, जबकि 35 पुस्तकें संस्कृति, धर्म, पर्यटन, इतिहास और अन्य विषयों पर लिखी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *