समकोण ग्रहों वाले सौरमंडल ने किया खगोलविदों को हैरान…

दुनिया। आमतौर पर अंतरिक्ष मे दूसरे सौरमंडल कई आकार और रूप में नजर आते हैं। कुछ में बहुत सारे ग्रह हैं तो कुछ में बहुत बड़े ग्रह और कुछ में तो ग्रह नहीं भी होते। लेकिन धरती से 150 प्रकाश वर्ष दूर मिले एक सौरमंडल ने खगोल विज्ञानियों को अपना सर खुजाने पर मजबूर कर दिया है। साल 2016 में तारे एचडी 3167 का चक्कर लगाते दो ग्रहों की खोज हुई थी। अनुमान था कि यह ग्रह पृथ्वी से बड़े हैं और तारे का चक्कर करीब 31 दिन में लगाते हैं। 2017 में इसी मंडल के तीसरे ग्रह की खोज हुई जो 8 दिन में परिक्रमा करता है। मंडल के दो बाहरी ग्रहों एचडी 3167 सी और डी के बारे में विलक्षण जानकारी मिली कि इनका झुकाव अस्वाभाविक है। हमारे सौरमंडल में सभी ग्रह सूरज के मध्य क्षेत्र पर परिक्रमा करते हैं। लेकिन यह दो ग्रह अपने तारे के ध्रुवों की परिक्रमा करते मिले। यह हमारी तरह तारे की भूमध्य रेखा के बजाय ध्रुवों की दिशाओं में घूम रहे थे। इस मंडल का तीसरा ग्रह एचडी3167बी तो और भी अनूठा निकला। इस अंदरूनी ग्रह का परिक्रमा पथ बाकी दो ग्रहों से नहीं मिलता। यह बाकी दोनों ग्रहों के परपेंडिकुलर या कहें लंबवत परिक्रमा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *