200 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री…

दुनिया। 200 दिन यानी करीब छह महीने तक अंतरिक्ष में बिताने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री सोमवार की देर रात पृथ्वी पर लौट आए हैं। वे अपने स्पेसएक्स कैप्सूल से मैक्सिको की खाड़ी में उतरे। जानकारी के मुताबिक स्पेस एक्स के चालक दल के चारों सदस्य अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने के ठीक आठ घंटे बाद पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लौट आए। इससे पहले नासा ने खराब मौसम के कारण चारों यात्रियों की वापसी को सोमवार दोपहर तक के लिए टाल दिया था। दरअसल फ्लोरिडा के तट पर तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे सुरक्षित वापसी का खतरा उत्पन्न हो सकता था। इसकी को देखते हुए चारों सदस्यों की सुरक्षित वापसी को टालना पड़ा था। 200 दिन की यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर वापस लौटे यात्रियों में नासा के शेन क्रिम्बू, मेगन मैक्आर्थर, जापान के अकिहिको होशाइड और फ्रांस की थॉमस पेस्केट शामिल हैं। तय कार्यक्रम के तहत इन सभी की वापसी सोमवार सुबह तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन खराब मौसम के कारण वापसी कार्यक्रम में देर हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *