भाजपा में शामिल हुए विधायक करम श्याम…

इंफाल। मणिपुर में लोजपा के इकलौते विधायक करम श्याम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए है। पूर्व मंत्री श्याम इंफाल पश्चिम जिले में लिलोंग चाजिंग मेरेनखोंग में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने विश्वास जताया कि भाजपा अगले विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के बाद श्याम की मदद से सत्ता में फिर से लौटेगी। श्याम को भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष ए शारदा देवी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *