अब जम्मू-कश्मीर में होगी विदेशी सब्जियों की खेती…

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में अब विदेशी सब्जियों की खेती भी होगी। इसके लिए खेतों में ट्रायल भी शुरू हो गया है। अगले सीजन से कृषि विभाग किसानों को निशुल्क बीज आवंटित करेगा। मौजूदा समय में किसान पहले वाली सब्जियों की खेती ही कर रहे हैं। विदेशी सब्जियां उगाने से उनकी आय तीन गुना बढ़ेगी। पंजाब समेत अन्य प्रदेशों से आने वाली विदेशी सब्जियां यहां महंगे दाम पर बिक रही हैं। विदेशी सब्जियों की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। खाली जगह या फिर पॉलीहाउस में इनकी बिजाई होगी। भारत मे विदेशी सब्जियों की मांग पूरी करने के लिए उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशें में खेती शुरू हो गई है। इसमें पोषण तत्वों की मात्रा भरपूर है। इनका सेवन स्वास्थ्यवर्धक है। लैटयूस, ब्रोकली, पेपरवेल, कलर्ड शिमला मिर्च, रेड केबिज, ग्रीन स्कैश, ब्राउन भिंडी, सीड कार्न। अगले साल मार्च माह से बीज कृषि स्टोरों से मिलेगा। किसान यहां से निशुल्क बीज लेकर खेती कर सकते हैं। विदेशी सब्जियां कृषि विभाग के माध्यम से दिल्ली और अन्य महानगरों में बेेची जाएंगी। इसके लिए राशि किसानों के खातों में आएगी। चाइनीज फूड के लिए इन सब्जियों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *