बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के कारण जमने लगे झरने और नाले…

उत्तराखंड। बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के कारण झरने और नाले का पानी जमने लग गया है। पेड़-पौधों पर पड़ी ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई हैं। सुबह और शाम को धाम में शीतलहर चल रही है। इन दिनों धाम पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि शाम होते ही तीर्थयात्री कमरों में दुबक रहे हैं। नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि धाम में ठंड के कारण अब पानी भी जमने लगा है। बस अड्डा, साकेत तिराहा सहित अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। तीर्थयात्रियों के साथ ही साधु-संत ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। धाम में धूप खिलने से ठंड से राहत मिल रही है। वहीं प्रशांत महासागर में ला-नीना (पानी ठंडा होना) तेजी से बढ़ रहा है। इसका अर्थ सीधा उत्तरी गोलार्ध में तापमान का सामान्य से कम होना है। इसके चलते पूरे उत्तर भारत सहित उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस बीच पारा सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस देरी से 25 अक्टूबर को देश से मानसून विदा हुआ। मानसून की विदाई के साथ ही अब देश के उत्तरी इलाकों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *