जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि- मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए आपको अपने पारिवारिक तनाव को कम करना होगा। आज सायंकाल का समय आप अपने पिताजी के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आज आपको नई नौकरी का अवसर मिल सकता है, लेकिन आपको अभी इसी नौकरी में ही टिके रहना अच्छा है। यदि आज आप किसी कार्यों को संयम से करेंगे, तो वह भी अवश्य पूरे होंगे।

वृष राशि- वृष राशि वाले पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी पर विश्वास करना होगा, तभी वह अपने जीवन में चल रहे तनाव को कम कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में यदि कुछ खर्चे बढे हुए थे, तो आज आप उन पर रोक लगाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने पारिवारिक दायित्वो की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं,उन्हे लोगों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें वह मना नहीं कर सकेंगे। सामाजिक कार्य में भी आज आपकी रुचि बढे़गी, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि वाले आज का दिन भागदौड़ वाला हो सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस एवं बल प्रदान करेगा। जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उनको प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगे। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते है। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि वाले आपको आज नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक संदर्भ में आप कार्य विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। किए गए वादों को निभाए और दूसरों पर विश्वास करें। यह अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। आज अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा अधिक समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। मेहनत और लगन से आने वाले दिनों में आर्थिक लाभ संभव है।

कन्‍या राशि- कन्‍या राशि वाले भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते है। इस समय अपना साहस बटोरें और समय का अधिकतम लाभ उठाएं। आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार एक पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

तुला राशि- तुला राशि वाले इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएंगे, किन्तु परिणाम जो भी हो सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है। कोर्ट के बाहर मुकदमें का निपटारा होगा। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगडा हो सकता है। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें और आप नए दोस्त भी बनाएंगे। अपरंपरागत खान पान के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में इस अवधि में चीजें आपके पक्ष में होंगी। अवसर आपके रास्ते में आएंगे और आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समय पर उपयोग करेंगे। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

धनु राशि- धनु राशि वाले आज का दिन आपको धनी और प्रसिद्ध बना सकता है। आज आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। व्यापारिक और व्यावसायिक संदर्भ में आप मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता से अपनी स्थिति में सुधार करेंगे। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, अत: आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपने लेखन के माध्यम से और परामर्श देकर कुछ लाभ हो सकते है।

मकर राशि- मकर राशि वाले आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है, किंतु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। कार्यस्थल पर आपका विरोध हो सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते है। अत: सावधान रहें। आपको अपने परिवार से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। यदि आप कोई निवेश करना चाहते है, तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। आप अपने दोस्तों की मदद से समस्याओं का हल पा सकते हैं। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते है, उसका स्वास्थ्य अचानक चिंता का विषय बन सकता है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि- मीन राशि वाले यह आपके लिए सौभाग्यशाली अवधि नहीं है। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है। प्रेम संबंध यथावत बने रहेंगे। समर्पित परिश्रम से आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। यदि आप अपना दृष्टिकोण बदल सकते है और ईमानदारी से काम कर सकते है तो आपकी रैंक और लोकप्रियता बढ़ जाएगी। आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *