स्वामी विवेकानंद की सबसे ऊंची प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी…

उत्तराखंड। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज डीडीहाट में स्वामी विवेकानंद की प्रदेश में सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। नगर पालिका डीडीहाट ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। डीडीहाट नर्सरी चौराहे पर नगर पालिका ने 6.83 लाख रुपये की लागत से स्वामी विवेकानंद की 18 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया है। इसे हल्द्वानी के राधे श्याम शर्मा ने बनाया है। प्रतिमा को बनने में करीब दो से ढाई माह का समय लग गया। नगर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल का कहना है कि प्रतिमा के अनावरण की सारी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। उन्होंने बताया कि डीडीहाट नगर के मुख्य तिराहों-चौराहों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान विभूतियों की प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *