जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप अधिक मेहनत के कारण अपने कुछ कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिसके कारण आपके मन में उथल-पुथल रहेगी, लेकिन फिर भी आप उन कार्यों को आगे के लिए ही टाल देंगे। यदि आपके व्यापार में आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपको अपने घर परिवार में पूरी बात जाने बिना किसी पर भी नहीं बरसना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप को खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है, लेकिन वह अपने सीनियर्स की सलाह से उस कार्य को समय से पूरा कर पाएंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपकी अपने मित्रों व सगे संबंधियों से मुलाकात लाभदायक रहेगी, लेकिन आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आज आप अपने जीवनसाथी को कुछ कड़वी बातें बोल देंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय की के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आएगी। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो आज आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपने किसी नए व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए भी दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देख कर आपको खुशी होगी व आज उच्च अधिकारियों की कृपा से आप को पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले राजनीति से जुड़े जातकों यदि किसी जनसभा आदि को करेंगे, तो उसमें वह पूर्ण रूप से सफल रहेंगे व अपने जन समर्थन में भी इजाफा कर पाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन पारिवारिक समस्या आप अपने भाइयों की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आपके पिताजी को कोई नेत्र संबंधित समस्या है, तो उसके कष्ट बढ़ सकते है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उनसे सावधान रहने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह आपके किसी बनते हुए काम को बिगाड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आपको उसमें से बचत की ओर भी ध्यान देना होगा। सायंकाल का समय आज आप वृद्धजनों की सेवा प्रदान करने के कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि आपके आसपास में आज कोई वाद-विवाद पनपता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आपको आज किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि आज किसी कार्य को अपने हाथ में ले, तो उसे सायं काल तक पूरा अवश्य करे, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी बन सकता है। यदि आज आप अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपनी धन को बढ़ाने के लिए जिस भी कार्य में निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आएगा, लेकिन आप अपने रुके हुए कार्य को भी पूरा करने के लिए आज आप तत्पर रहेंगे, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा। संतान की आज कुछ जरूरी आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की फरमाइशे पूरे करने में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपके घर व व्यवसाय में आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे और लेकिन आपको खर्चों को करते समय ध्यान देना होगा कि आप अपनी आय को ध्यान में रखें। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। यदि आज आप किसी को उधार देने की सोच रहे थे, तो बिल्कुल ना दें, नहीं तो वह धन फंस सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आप यदि किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आपको अवश्य मिलेगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक क्षेत्र में आपको मन के अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा, जिसके कारण आपका मन में हर्ष होगा, लेकिन आज आपको वाहन के प्रयोगों से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि अकस्मात वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें आपके जीवन साथी नाराज हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज कहीं पर धन का निवेश करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ देंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी भरा रह सकता है। आज आपकी माताजी के स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट आपको परेशान कर सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उनके बाहर के खानपान पर संयम बरतना होगा, नहीं तो उनको कोई बड़ी समस्या हो सकती है। यदि आज किसी संम्पति की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको धोखा हो सकता है। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। यदि आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल सकता है। आज आप किसी व्यावसायिक समस्या को देखकर परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। संतान के द्वारा किए गए कार्यों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *