जानिए आज का राशिफल…

मेष- मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में मिलने वाले लाभ से खुश नजर आएंगे, लेकिन आपके परिवार के बढ़ते हुए खर्चे भी आपकी परेशानी का कारण हो सकते हैं, इसलिए आपको उन्हें कम करने की कोशिश करनी होगी। आज आप अपने बिजनेस की कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

वृष- वृष राशि वाले आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपका धार्मिक आयोजनों में भी मन लगेगा और आप उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसके प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज घर परिवार में आपको किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, लेकिन उसमें भी आपको चुप रहना ही बेहतर होगा।

मिथुन- मिथुन राशि वाले आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके दिमाग में कुछ व्यवसाय संबंधी योजनाएं आएंगी, लेकिन आपने यदि उन योजनाओं को किसी से शेयर किया, तो उनके पूरे होने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आप अपनी संतान के लिए कुछ धन का निवेश भी करेंगे।

कर्क- कर्क राशि वाले आज का दिन सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, आज आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आप अपने अधूरे कामों को निपटाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आज आप परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपको अपने मन की सभी इच्छाओं को अपने जीवनसाथी से शेयर करना होगा ताकि वह उनके पूरा होने में आपका सहयोग दे सके। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

सिंह- सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और किसी नए काम में हाथ डालेंगे। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं, दांपत्य जीवन में भी सुख रहेगा और जीवन साथी से खूब बातें होंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा सावधान रहना होगा। बेवजह बात बिगड़ने से स्थितियां खराब हो सकती हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी आप को चिंतित कर सकती है। आपका स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहेगा, इसलिए सावधानी बरतें।

कन्‍या- कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, इसलिए सेहत बिगड़ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। इनकम में कमी रहेगी और कुछ धन की हानि भी हो सकती है, इसलिए सावधान रहना आवश्यक होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव चरम पर हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा में रुकावट आएगी।

तुला- तुला राशि वाले आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य मजबूत होगा। आप पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। आज के दिन को बहुत अच्छे तरीके से जिएंगे। परिवार में तनाव बढ़ेगा, इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें और ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। काम के सिलसिले में आप का पदभार और वेतनमान बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में शुभ नतीजे मिलेंगे और आपके व्यापार में गति आएगी। धार्मिक स्थल पर जाने के योग बनेंगे।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन मान थोड़ा कमजोर है। आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे, फिर भी नतीजे कुछ कम ही आएंगे। खर्चे बढ़ेंगे जो आपको चिंता देंगे। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। इनकम में गिरावट हो सकती है विरोधी आप पर चढ़े रहेंगे, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार वाले आपका साथ देंगे लेकिन परिवार में छोटों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु- धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने घर परिवार को समय देंगे। घरेलू खर्च भी होंगे। घर की सजावट पर भी खर्च करेंगे और घर में कोई नया सामान या वाहन भी लेकर आ सकते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको रोमांस करने के भरपूर मौके मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। हर रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार वालों का सहयोग भी आपके काम आएगा। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

मकर- मकर राशि वाले आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें। बेवजह की चिंताओं में ना पड़ें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अच्छा खानपान रखें। इनकम में थोड़ी कमी देखने को मिलेगी और खर्चों में बढ़ोतरी आपको परेशान करेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपको सुख मिलेगा। आपका दिन खुशनुमा जाएगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज सुखद नतीजे हासिल होंगे। यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा लेकिन आवश्यक हो तो ही यात्रा करें।

कुंभ- कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी बुद्धि आपके कई तरह से काम आएगी और आपके काम आसानी से बन जाएंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे लेकिन आपको आज हद से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इनकम में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा और परिवार में छोटों से स्नेह और प्रेम मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्या हो सकती है।

मीन- मीन राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दोपहर बाद आपकी इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन प्रेम जीवन में दिक्कतें बनी रहेंगी। सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन जीने वालों को खुशी मिलेगी और आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा। किसी वजह से परिवार से आपका लगाव देखते ही बनेगा। व्यापार के मामले में लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *