बेंगलुरू सहित चेन्नई के कई क्षेत्रों में आज भारी बारिश होने की है संभावना: मौसम विभाग

कनार्टक। मौसम विभाग ने बेंगलुरू में आज (शुक्रवार को) गरज के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शहर के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। यलो अलर्ट के तहत लोगों को आपात स्थिति के लिए सतर्क और तैयार रहना चाहिए, क्योंकि मौसम की स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, चेन्नई की ओर से देर रात साढ़े 11 बजे अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार, अगले कुछ घंटों के भीतर कोयंबटूर, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेन्नई और चेंगलपट्टू नीलगिरी, इरोड, सेलम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, थिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट्टई, कल्लाकुरिची, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, तिरुवन्नामलाई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के बेंगलुरु केंद्र के मौसम विज्ञानी सदानंद अडिगा ने गुरुवार को कहा कि बेंगलुरु में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मानसून बंगाल की खाड़ी में एक दबाव के रूप में आता है, अनुमान के अनुसार आज शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तट के दक्षिणी भाग और तमिलनाडु के तट के उत्तरी भाग के बीच लैंडफॉल बनने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी सदानंद अडिगा ने कहा कि बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया है। शहर में अब तक कुल 7.1 मिमी बारिश हो चुकी है। इसके अलावा, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हवाई अड्डे पर 8.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि येलहंका में 4.2 मिमी बारिश हुई। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी सदानंद अडिगा ने कहा कि इस बीच, कर्नाटक में अगले तीन दिनों में 20 नवंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ सहित सभी तटीय जिलों में भी बारिश हुई, जिसके बाद एक यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी सदानंद अडिगा ने कहा कि तीनों दिन कर्नाटक के उत्तरी आंतरिक जिलों में भारी बारिश की संभावना है। कलबुर्गी, बीदर, यादगीर, रायचूर और कोप्पल के लिए शुक्रवार को पीली चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *