ट्रू कॉलर के डेटाबेस से डिलीट कर सकते हैं अपनी जानकारी

नई दिल्ली। भारत में ट्रू कॉलर एप्लिकेशन का उपयोग एक बड़े पैमाने पर किया जाता है। इस ऐप के जरिए हमको अनजान नंबर से आने वाली कॉल के विषय में जानकारी मिल जाती है। ट्रू कॉलर ऐप के भीतर ऐसे कई खास फीचर्स हैं, जो यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं देते हैं। ट्रू कॉलर के डेटाबेस में हम में से अधिकतर लोगों की डिटेल्स पहले से सेव है। इसी डेटाबेस के जरिए वो अनजान नंबर से कॉल करने वाले व्यक्ति के विषय में हमको बताता है। ट्रू कॉलर के डेटा बेस से कोई भी व्यक्ति आपके नंबर को दर्ज करके आपकी जानकारी जुटा सकता है। वहीं अगर आपने कभी इस ऐप का इस्तेमाल ना भी किया हो, तब भी इस ऐप की मदद से आपके नंबर को दर्ज करके आपकी जानकारी जुटाई जा सकती है। ऐसे में आपकी डिटेल्स को निकालकर उसका गलत कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक ऐसी खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप ट्रू कॉलर के डेटाबेस से अपनी जानकारी डिलीट कर सकते हैं। ट्रू कॉलर आपको अपनी पर्सनल जानकारी डिलीट करने का विकल्प देता है। अपनी पर्सनल जानकारी को डिलीट करने के लिए आपको अपने ट्रू कॉलर अकाउंट को डीएक्टिवेट करना होगा। उसके बाद ही आपकी पर्सनल जानकारी ट्रू कॉलर के डेटाबेस से हटेगी। बिना अकाउंट को डिलीट किए आप अपनी पर्सनल डिटेल्स को ट्रू कॉलर से हटा नहीं सकते हैं। इसको लेकर ट्रू कॉलर आपको कोई दूसरा ऑप्शन नहीं देता है। अगर आप अपने अकाउंट को ट्रू कॉलर से हटाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले ट्रू कॉलर ऐप को ओपन करें। अब आपको सेटिंग में अकाउंट के विकल्प का चयन करना है। उसके बाद डीएक्टिवेट के विकल्प का चयन करें। एक बार जब अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा उसके बाद आपको https://www.truecaller.com/unlisting पर विजिट करना है। अब आपको I’m not robot के ऑप्शन का चयन करके अनलिस्ट नंबर पर क्लिक करना होगा। इस प्रोसेस को करने के 24 घंटे के बाद आपका नाम ट्रू कॉलर के डेटाबेस से डिलीट हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *