आईएनएस वेला में पनडुब्बी संचालन के पूरे स्पेक्ट्रम को शुरू करने की है क्षमता

मुंबई। आईएनएस विशाखापत्तनम के बाद पनडुब्बी आईएनएस वेला भी भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो गई। इससे समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ेगी। चौथी स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वेला मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की उपस्थिति में नौसेना में शामिल हुई। इस मौके पर करमबीर सिंह ने जटिल सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, इसकी क्षमता और मारक क्षमता भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए नौसेना की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे पहले 21 नवंबर को आईएनएस विशाखापत्तनम भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ था। उन्होंने कहा कि आईएनएस वेला में पनडुब्बी संचालन के पूरे स्पेक्ट्रम को शुरू करने की क्षमता है। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के गठजोड़ पर हमारी पैनी निगाह है। चीन से काफी हथियार पाकिस्तान को निर्यात हो रहे हैं। इससे यहां के क्षेत्रीय सुरक्षा पर काफी फर्क पड़ेगा। इसके लिए हमें सतर्क रहना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *