युवा शिक्षाविदों और पेशेवरों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया संबोधित

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय राजधानी में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सामाजिक संवाद नाम इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समाज के विभिन्न वर्गों के युवा शिक्षाविदों, पेशेवरों को संबोधित किया। भाजपा मुख्यालय में कारब चार घंटे तक यह बातचीत चली। इस दौरान नड्डा के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, सिटी रवि और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मौजूद थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्विटर लिखा कि सामाजिक संवाद कार्यक्रम के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के युवा शिक्षाविदों, उद्यमियों और पेशेवरों को संबोधित किया और आकांक्षी वर्गों के मुद्दों पर चर्चा की। ये युवा उत्तर प्रदेश के हर नुक्कड़ पर पहुंचेंगे और विकास में योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *