हम सत्ता नहीं, विचार के लिए कर रहे काम: सीएम शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित भाजपा के वक्ता प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को कई नुस्खे दिए। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई बड़ी है और इसे हमें जीतना ही है। हम सत्ता नहीं, विचार के लिए काम कर रहे हैं, देश के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बातें प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री सुहास भगत की मौजूदगी में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कही। सह संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रशिक्षण के प्रदेश संयोजक विजय दुबे भी मंचासीन थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी लड़ाई बहुत बड़ी है और इसे हमें जीतना ही है। यह बात हमें कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है। चौहान ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपको आगे आने वाली भूमिका के लिए तैयार करना है। इसलिए आप सभी विषय के अनुसार स्वयं को तैयार करें और आत्मविश्वास रखें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा विचार आधारित दल है, इसके प्रति कार्यकर्ताओं में समझ पैदा करना है। यह काम आप तभी कर सकते हैं जब शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा सभी को लगाकर प्रशिक्षण लें। जिस विषय पर आपको प्रशिक्षण देना है, वह आपके रोम-रोम में समा जाए, तभी आप अपनी बात कार्यकर्ताओं के सामने अच्छे से रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *