जम्मू नगर निगम ने कर्मचारियों को दिया आवास खाली करने का नोटिस…

जम्मू-कश्मीर। नियमों को ताक पर रखकर रसूखदारों और चहेतों को दिए गए नगर निगम के फ्लैट खाली करने के आदेश जारी हो गए हैं। जम्मू नगर निगम ने 15 पूर्व अफसरों और 160 कर्मचारियों को एक माह में फ्लैट खाली करने को कहा है। चेतावनी भी दी है कि यदि 30 दिन के भीतर फ्लैट खाली नहीं किए गए तो नगर निगम बल प्रयोग से कब्जा छुड़ाएगा। नगर निगम ने हाल ही में आवास नीति की अधिसूचना जारी की थी। इस आवास नीति को लागू करने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम के अनुसार गांधी नगर में पूर्व अधिकारियों ने लंबे समय से फ्लैटों पर कब्जा किया है। यह मामला हाईकोर्ट में पहुंचा था। नगर निगम ने पड़ताल में पाया कि 15 पूर्व अधिकारियों और 160 कर्मचारियों ने अनधिकृत रूप से फ्लैट पर कब्जा कर रखा है। अब नगर निगम तमाम आवास खाली करवाएगा। इसके बाद पात्र लोगों को ही आवास सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *