जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन जमीन जायदाद का सौदा करने जा रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उसमें उनको उत्तम लाभ प्राप्त होगा। यदि आप अपने व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आप सफल रहेंगे और उसके कारण आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आज आपको पिताजी के आशीर्वाद से शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन आज आपको सायंकाल के समय कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपकी माता जी को अचानक से कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके परिवार में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको संतान की समस्याओं को सुलझाने के लिए जीवनसाथी के सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए सुखमय रहेगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपको अपने किसी परिजन से जरूरत के समय सहायता ना मिलने के कारण आपका उन पर से विश्वास खत्म हो जाएगा और आपको आज किसी को सलाह देने से पहले ध्यान देना होगा कि सामने वाले को आपकी कोई बात बुरी ना लग जाए। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों मिलेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। व्यावसायी संदर्भ में आज आप महसूस कर सकते हैं कि आपके पास बहुत अधिक काम है, किंतु उसे पूरा करने के लिए समय बहुत कम है। व्यावसायिक, आर्थिक और सामाजिक प्रतिबद्धता का आपके आदेशों पर एक मजबूत प्रभाव पड़ेगा। आगे बढ़ने की संभावनाएं और बढ़ेंगी। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आपको कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन क्रोध करने से बचना जरूरी होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी हुई है, किंतु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकता है। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज आप व्यावसायिक संदर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि आज आप किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें और बात का बतंगड़ न बनाएं। खान पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज आपके पास अपने निकट और प्रिय लोगों के साथ अपनी मानसिकता साझा करने का समय होगा। प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे, इससे आपका रिश्ता पहले की तुलना में अधिक सुखद होगा। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। जो लोग प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम कर रहे हैं वह अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह उत्कृष्ट समय है।

धनु राशि: धनु राशि वाले जहां तक आपके करियर की बात है, तो परिणाम हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके बॉस और उच्च अधिकारी आप को भ्रमित कर सकते हैं। यह आपके काम में कुछ नकारात्मक प्रभाव पैदा करेगा। धैर्य रखें और समय को अपना काम करने दें। रचनात्मक ऊर्जाएं आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी और उनमें वृद्धि करेंगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेमी अपने साथी के प्रति अत्यधिक भावुक हो सकते हैं। आप कई नए संपर्क बनाएंगे और दोस्ती करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मकर राशि: मकर राशि वाले प्रतियोगिता के माध्यम से उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश पाने वाले सफल होंगे। व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही, जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप अच्छे स्वास्थ्य में रहेंगे, लेकिन कुछ को बुखार परेशान कर सकता है। आप अपने शुभचिंतकों के सहयोग का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। इस अवधि के दौरान व्यावसायिक संदर्भ में कुछ छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। आपके द्वारा अपनी पूरी कार्यक्षमता का प्रयोग आपको हर हाल में सफल बनाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरूरत है। भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। आप में से कुछ को ह्रदय की समस्या परेशान कर सकती है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप प्रमुख स्थिति में रहेंगे। सामाजिक लोक प्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके प्रति बहुत स्नेही होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *