प्राथमिकता से किया जा रहा है सड़कों का निर्माण कार्य: उप मुख्यमंत्री

अंबेडकरनगर। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने दौरे में अंबेडकरनगर जिले को एक नए बाईपास की सौगात दी। कटेहरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम तेजी से प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। सड़कों के निर्माण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कटेहरी बाजार में 101 करोड़ की लागत से बाईपास निर्माण की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने सवा एक अरब की लागत से सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गोसाईंगंज से भीटी तक के मार्ग चौड़ीकरण के लिए 25 करोड़ और महरुआ से मिझौड़ा तक 20 करोड़ से चौड़ीकरण कराने की घोषणा की। कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी के साथ 60 प्रतिशत समर्थन जबकि 40 में बाकी सब हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है। योगी सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल बाकी सब सरकारों के अब तक के कार्यकाल पर भारी है। उन्होंने नागरिकों से जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर बीजेपी की जीत तय करने का आह्वान किया। दावा किया कि इस बार बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रदेश में अब बुआ बबुआ का गठबंधन नहीं होगा। जनता जातिवाद नहीं विकासवाद पसंद करती है। भाजपा लगातार विकास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *