हिमाचल विधानसभा का शीत सत्र कल से होगा शुरू

हिमाचल प्रदेश। दो साल बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र धर्मशाला के तपोवन में शुक्रवार से शुरू होगा। यह 10 से 15 दिसंबर तक चलेगा। पिछली परंपरा के अनुसार सत्र शुरू होने के पहले दिन ही विपक्ष काम रोको प्रस्ताव लाकर प्रश्नकाल को बाधित कर सकता है। उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद उत्साहित कांग्रेस के विधायक हमलावर होंगे। विपक्ष स्थायी कर्मचारियों की जेसीसी की बैठक के बाद अस्थायी कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कांस्टेबलों की नाराजगी, सरकार की आर्थिक स्थिति खराब होने, कानून-व्यवस्था के बिगड़ने जैसे कई मुद्दे उठा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *