जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद हुई वाहनों की आवाजाही….

जम्‍मू-कश्‍मीर। दो दिन से लगातार बारिश व बर्फबारी के बाद बुधवार की दोपहर दो बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया। वहीं रामबन के विभिन्न हिस्सों में पहाड़ से पत्थर गिरना शुरू हो गए थे। वहीं एक वाहन के चपेट में आने के बाद रामबन पुलिस ने दोपहर दो बजे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया। इसके बाद उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने बताया कि गुरुवार को मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है पर राजमार्ग को आवाजाही के लिए फिलहाल बंद ही रखा गया है। उधमपुर व रामबन में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और लगातार बारिश व बर्फबारी हो रही है। पहली बार जवाहर टनल के बाहर भारी बर्फबारी होने के बाद भी राजमार्ग को बंद नहीं किया गया और वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चलती रही। इसका सबसे बड़ा कारण बनिहाल-काजीगुंड में नए टनल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोलना है। वहीं मंगलवार को सुचारु रूप से वाहन चलते रहे। इसके साथ रामबन से बनिहाल तक पस्सियां गिरना भी बंद हो गई है। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने करीब दस महीने तक सप्ताह में एक दिन राजमार्ग को बंद कर मरम्मत का कार्य किया और अब पस्सियां गिरने भी कम हो गया है। वहीं बुधवार को भी सुबह के समय वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चल रही थी। लेकिन सुबह करीब दस बजे कुछ स्थानों पर पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और एक वाहन चपेट में आ गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद बारिश और बर्फबारी और तेज हो गई और पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहर दो बजे तक राजमार्ग को बंद करने का आदेश जारी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *