दिल्ली में तीन फरवरी को हल्की बारिश होने की है संभावना…..

नई दिल्‍ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में तीन फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। फरवरी की शुरुआत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में धूप के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिली थी।

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 42 से 94 फीसदी तक रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार को शहर में आसमान रहेगा। हालांकि हवाएं और तेज गति से चल सकती हैं। इस दौरान हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है।

वहीं अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक सिमट सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो से तीन दिनों के बीच शहर में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार से बादल छाए रह सकते हैं और गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *